Saturday, February 7, 2026

हलके हलके...

 

होने लगी मुलाक़ाते हलके हलके,

बढ़ने लगी वो बाते हलके हलके…


तेरी हँसी से महक उठा हर एक मौसम,

दिल ने सीख लिया मुस्कुराना हलके हलके…


आँखों में सजने लगे रंगीन ख़्वाब कई,

रूह ने ओढ़ ली तेरी चाहतें हलके हलके…


तेरे क़रीब आते ही खिल उठा वजूद,

साँसों में बसने लगी राहतें हलके हलके…


बिन कहे समझ आने लगे सारे अरमाँ,

इश्क़ सिखाने लगा मोहब्बत हलके हलके…


जब तेरा नाम लिया होंठों पर, 'अवल'

ज़िंदगी ने जिना सीख लिया हलके हलके…

---

No comments:

Post a Comment